फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी कार्य में पारदर्शी तरीके से रिकॉर्ड तैयार करें अधिकारी : राठी

Thu, 09 Jul 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 काकड़ौली हठ्ठी में चकबंदी विभाग के अतिरिक्त डायरेक्टर शंभु राठी का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। हरियाणा चकबंदी विभाग के अतिरिक्त डायरेक्टर शंभु राठी ने कहा कि चकबंदी कार्य पहले के मुकाबले अब ज्यादा जटिल नहीं रहा और कंप्यूटरीकृत सिस्टम आने से अब जल्दी व सुलभ रिकॉर्ड व पैमाइश कार्य होता है। अधिकारी संबंधित गांवों में ग्रामीणों की सहमति से बिना पक्ष पारदर्शी तरीके से रिकॉर्ड तैयार करवाकर भूमालिकों की कब्जा कार्रवाई करवाएं प्रशासन उनका पूरा सहयोग करेगा। यह बात उन्होंने गांव काकड़ौली हठ्ठी सहित अन्य गांवों में चकबंदी कार्य के कामकाज का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चकबंदी कार्य के लिए विभाग ने नियम निर्धारित किए हुए हैं लेकिन ग्राम स्तर पर गठित कमेटी की भी योजनाओं व विचारों को शामिल करना जरूरी है। पहले आपसी भाईचारे से चकबंदी कार्य हो जाता था लेकिन अब आपसी विवादों के कारण प्रत्येक गांव की चकबंदी कार्य कोर्ट में लंबित है। पहले एक ही स्टाफ के पास तीन से चार गांवों की चकबंदी कार्य का जि मा होता था लेकिन चकबंदी विभाग अब हर गांव के लिए अलग से स्टाफ तैनात कर कंप्यूटरीकृत सिस्टम से पैमाइश करवा कर जल्दी कार्य पूरा कर रहा है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। प्रत्येक गांव के लोग सजगता से सहयोग करेंगे तो हम सब गांवों को चकबंदी सुविधा का लाभ दे पाऐंगे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया तथा गांव के चकबंदी कार्य से अवगत करवा कर जल्दी से जल्दी काम को पूरा करवा कर गांव को विकास योजनाओं में अग्रणी लान की अपील की। इस अवसर पर एडवोकेट सुनील श्योराण, सरपंच इंदराज दिसौदिया, मा. सतपाल श्योराण, सूबेदार सुरजभान, पूर्व थानेदार पृथ्वीसिंह, जयबीर ठेकेदार, सीताराम सतबीर, सतपाल आर्य, जगबीर, बलबीर सनवाल, सुरेंद्र सिंह, विजयपाल, हवलदार रोहताश, नवीन मा. शमशेर सिंह पिलानिया, मा. रामबीर काकड़ौली, शक्ति पहलवान, कुलदीप मील, सुदेश श्योराण इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें