फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति अभियान कैच द रेन पर ततपरता से काम करें अधिकारी:सीटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगराधीश नरेेंद्र कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जल शक्ति अभियान के कार्यों की समीक्षा की। नगराधीश ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुुए कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत किए जाने वाले सभी कार्यों को संबंधित पोर्टल पर तुरंत अपडेट करें। काम होने के बाद भी ऑनलाइन अपडेट नहीं होने के कारण जिले की प्रगति कम दिखती है। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारी इस कार्य की स्वयं समीक्षा करें।
विज्ञापन

नगराधीश नरेेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला में जलशक्ति अभियान को लेकर काफी अच्छा कार्य हो रहा है। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारियों को स्वयं इसकी समीक्षा करते हुए कार्यों के पूरा होते ही इनकी स्थिति जल शक्ति अभियान पोर्टल पर अपडेट करवाना सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जल शक्ति अभियान को एक आंदोलन के तौर पर क्रियांवित किया जा रहा है और इसे लेकर जिला के लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
जल शक्ति अभियान और अटल भूजल योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को निश्चित समय अवधि में पूरा करने के लिए सबको मिलकर कार्य करने की जरूरत है। सरकार ने जलशक्ति अभियान कैच द रेन-2022 को जोश और उत्साह के साथ जारी रखने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य पांच लक्ष्यों को रख कर किया गया है, जिनमें जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन, पारंपरिक और अन्य जल निकायों का नवीनीकरण, पानी का पुन: उपयोग और संरचनाओं का पुनर्भरण, वाटर शेड विकास, गहन वनरोपण करना शामिल है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह, जिला वन अधिकारी दलीप सिंह, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता भरत सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेेंद्र सांगवान, कनिष्ठ अभियंता नवीन, कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें