फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आकांक्षी ब्लॉक सम्मान समारोह में अधिकारी, कर्मचारियों को किया सम्मानित

Wed, 11 Mar 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते उपायुक्त व अन्य।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। अनाज मंडी परिसर में मंगलवार को आकांक्षी ब्लॉक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमंडलस्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसडीएम आशीष सांगवान और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस दौरान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पिछड़े ब्लॉकों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्यक्रम की सफलता में प्रशासन के साथ-साथ जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सभी लोग मिलकर कार्य करें तो क्षेत्र का विकास और अधिक गति से संभव होगा और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास के साथ लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें