फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों के चढ़ावे की केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच करवानी चाहिए : दुष्यंत

Sat, 11 Jul 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला का अभिनंदन करते हुए जजपा कार्यकर्ता।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में कहा कि एसआईआर के तहत किसी भी पात्र का वोट छूटने न पाए। प्रत्येक बूथ पर तीन एजेंट तैनात किए जाएं। दादरी रोड स्थित रॉयल रिसोर्ट में हलका अध्यक्ष विजय श्योराण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि एसआईआर के दौरान जजपा के बूथ एजेंट सक्रिय होकर वोटों की निगरानी रखें। जब बूथ मजबूत होगा तभी हलका मजबूत होगा और तभी प्रदेश में पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राम मंदिर के बाद कई अन्य मंदिरों में भी कथित अनियमितताओं की सूचनाएं सामने आ रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। दुष्यंत ने कहा कि धार्मिक माता शीतला देवी और माता मनसा देवी मंदिर बोर्ड के अधीन है और इनके चेयरमैन सीएम हैं इसलिए मंदिरों के चढ़ावे की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पेपरों में धांधली करती है। एचटेट का पेपर हो या किसी भर्ती का, अभ्यर्थी धांधलियों की शिकायतों में ही उलझकर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अधिकतर संस्थाओं के नाम पर ऋण ले चुकी है वहीं अब बिजली सिस्टम को भी गिरवी रखने की मंशा से काम कर रही है जिससे कृषि व घरेलू क्षेत्र को महंगी बिजली मिलेगी।
चौटाला ने कहा कि दुर्भाग्य है कि जिस प्रदेश के 50 फीसदी क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर चिंताजनक स्थिति में हो वहां सरकार दूसरे राज्यों को पानी दे रही है। सीएम हरियाणा की जनता के करों का पैसा पड़ोसी राज्यों के दौरों पर खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएपी व यूरिया के लिए किसान परेशान
चौटाला ने कहा कि डीएपी व यूरिया संकट से किसान परेशान हैं। सरकार जैविक खेती के नाम पर पैसे का दुरुपयोग कर रही है। दुष्यंत ने चानौत में चल रहे आंदोलन पर कहा कि सरकार ने ग्रामीणों के साथ धोखा किया है। बाकायदा प्रशासन की मौजूदगी में सरकार के आदमी ने पाइप में टी लगाई थी। उन्होंने कहा कि चानौत गांव और हांसी शहर दोनों को पानी देने की जिम्मेदारी सरकार की है।
बैठक में जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान, पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, जिला अध्यक्ष रविंद्र चरखी, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश के अध्यक्ष नरेश द्वारका, हलका अध्यक्ष दादरी राकेश कलकल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें