फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर दें आपत्ति और सुझाव

Wed, 30 Jul 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में वर्ष 2025-26 के लिए भूमि के नए कलेक्टर रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने संशोधित प्रस्तावित दरों की तहसीलवार सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट चरखीदादरी.जीओवी.आईएन पर अपलोड कर दी है। ताकि, कोई भी नागरिक इन दरों की समीक्षा कर अपने सुझाव या आपत्तियां प्रस्तुत कर सके।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि इन प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर अपनी राय देने का नागरिकों को अवसर दिया गया है। आमजन 31 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे तक अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे समय पर अपने सुझाव दें। ताकि, नए कलेक्टर रेट अधिक पारदर्शिता और न्यायसंगत प्रक्रिया के तहत तय किए जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें