झोझू कलां के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित पंचों को शपथ दिलवाते एसईपीओ राजेश कु
फोटो 29 झोझूकलां के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित पंचों को शपथ दिलवाते एसईपीओ राजेश कुमार। संवाद
झोझूकलां बीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को आयोजित किया गया शपथ ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। झोझूकलां खंड में नव निर्वाचित पंच और सरपंचों को शपथ दिलाई गई। खंड विकास कार्यालय में एसईपीओ राजेश कुमार ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके पद और कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसईपीओ ने जन प्रतिनिधियों को पंचायत व्यवस्था, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने की अपील की। विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया। कार्यक्रम में सुष्मिता सरपंच कलियाणा, अजीत सिंह, जैन कुमार पंच, सतीश, मंजीता पंच, अंकित, प्रियंका, हरवीर सिंह पंच आदि मौजूद रहे।