फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस से पैदा होता है सामाजिक सेवा का भाव : रणजीत परमार

विज्ञापन
 सांजरवास राजकीय स्कूल में आयोजित शिविर में अपने विचार रखते सूबेदार रणजीत परमार। 
विज्ञापन
बौंदकलां। सांजरवास का इतिहास शूरवीरों की कहानियों से भरा है। यह बात गांव सांजरवास स्थित शहीद बघड़ावत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर में शिरकत कर रहे समाजसेवी सूबेदार रणजीत सिंह परमार ने कही। रणजीत परमार ने कहा कि एनएसएस सामाजिक सेवा का भाव हृदय में जगाता है और यह भाव ही देश को आगे बढ़ाने का काम करेगा।
विज्ञापन

किशोरावस्था से ही आगे के वर्षों की तैयारियां करनी होगी। प्राचार्या शशि प्रभा ने कहा कि सभी सभी विद्यार्थी लगातार मेहनत करें क्योंकि निरंतर परिश्रम से ही हम लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. भुवनेश गौड़ ने बताया कि पिछले पांच दिनों से कैडेट्स लगातार सामाजिक जागरूकता का फैलाव अपने अभियानों के जरिये कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को गांव के प्राचीन शिव मंदिर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रवक्ता प्रमिला, मोनिका, प्रवक्ता धर्मेंद्र, जगदीप, कौशल्या व रमेश का विशेष सहयोग रहा।

बाढड़ा में स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास किया

बाढड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य सूबे सिंह ने की। एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर यशवंती के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने योग किया। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयं सेविकाओं के साथ सामूहिक चर्चा के दौरान मकर संक्रांति पर्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं रखता, बल्कि इसका संबंध विज्ञान, कृषि और सामाजिक जीवन से भी है। मकर संक्रांति को नई ऊर्जा, नई फसल, नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। प्रोफेसर कमल ने स्वयंसेविकाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रवेश प्रथम व दीपिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें