फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 करोड़ के बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए नोटिस जारी

Fri, 16 Oct 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बिजली बिलों की करीब 10 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अभियान तेज कर दिया है। निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। उन्हें बकाया बिल जमा कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बाढड़ा, बेरला, काकड़ौली सरदारा, द्वारका, पिचौपा, मांढी, चांदवास और लाड बिजली पावर सब स्टेशनों से आपूर्ति की जाती है। वसूली के लिए प्रत्येक फीडर पर टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी जा रही है।
निगम के अनुसार 50 गांवों में 4369 उपभोक्ताओं की तरफ 4 करोड़ 51 लाख रुपये बकाया हैं। गैर घरेलू श्रेणी के 661 उपभोक्ताओं पर 2 करोड़ 19 लाख रुपये और कृषि क्षेत्र के 2245 उपभोक्ताओं पर 84 लाख रुपये बकाया हैं। निगम के विशेष उड़नदस्तों ने पिछले छह माह में बिजली चोरी के मामले पकड़कर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता गुलशन के निर्देश पर बकायेदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। निगम के उपमंडल अधिकारी एसडीओ प्रेम सिंह ने बताया कि बार-बार सूचित करने के बावजूद कई उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। अब नोटिस भेजकर उन्हें भुगतान का अंतिम अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें