फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दिल्ली दरबार में हालात खराब : राव दान सिंह

Sun, 03 Aug 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में आमजन से मिलते पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह। संवाद
विज्ञापन
फोटो -17
विज्ञापन


बाढड़ा में आमजन से मिलते पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह। संवाद
- बाढड़ा पहुंचे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने लोगों से मिलते हुए भाजपा पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस जल्द घोषित करेगी जिला अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। भाजपा के सांसद और लोकसभा क्षेत्र से दो कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद दक्षिणी हरियाणा में आईआईटी जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थान लाने में सरकार असहाय है। वहीं, किसानों को नहरी पानी, खाद-बीज व नुकसान होने के बावजूद मुआवजा न मिलना सरकार की विफलता का परिणाम है। ये बातें पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दानसिंह ने बाढड़ा में लोगों से मुलाकात करते हुए कहीं।
राव दानसिंह ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही जिला अध्यक्षों की घोषणा करने वाली है। वहीं, भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निर्णय लेने में देरी पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भाजपा के दिल्ली दरबार में हालात खराब हैं। बिना कारण अनेक नेता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव दान सिंह ने कहा कि सरकार में न पहले सीजन की बर्बाद फसलों का मुआवजा मिल पाया है और न ही मौजूदा समय में जलभराव से खराब फसलों की सुध ली जा रही है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की मिलीभगत से परिणाम जनभावनाओं के अनुरूप नहीं आए, लेकिन, जीतने वाले आज केवल बड़े शहरों तक सीमित होकर रह गए और भोले-भाले मतदाताओं को धरना देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें