भाजपा नेत्री बबीता फौगाट की ओर से किया गया ट्वीट।
चरखी दादरी। पहलवान यौन शोषण मामले की जांच रिपोर्ट पर संतुष्टि नहीं जाहिर करने के बाद भाजपा नेत्री एवं पूर्व महिला पहलवान बबीता फौगाट ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि एक राजनेता नहीं, खिलाड़ी होने के नाते साथी खिलाड़ियों के साथ खड़ी हूं। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरी उम्मीद है कि खिलाड़ियों की हर मांग पर सही न्याय होगा।
बता दें कि बबीता फौगाट जांच समिति का हिस्सा भी थीं। मंगलवार को उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉर्टी ऑफ इंडिया की सदस्य राधिका श्रीमन पर हाथ से रिपोर्ट छीनने और बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मंगलवार देर शाम ही उन्होंने ट्वीट किया। बबीता के ट्वीट पर 520 लोगों ने री-ट्वीट किया जबकि 4235 लोगों ने बुधवार शाम 7 बजे तक इस ट्वीट को लाइक किया।