फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दूषित पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी रोड जाम की चेतावनी

Tue, 21 May 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा के जेवली रोड पर भरा दूषित पानी।
विज्ञापन
बाढड़ा। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जेवली रोड पर दूषित पानी जमा हो रहा है। इसके चलते राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या से त्रस्त लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। लोगों ने दूषित पानी निकासी का समाधान न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रमेश कुमार, नवीन डबास, सोमेश, राजबीर श्योराण, प्रवीण, याशिन खान, अशोक कुमार, दिनेश, दीपक, सचिन, डॉ. भूपेंद्र ने कहा कि रोड पर लंबे समय से दूषित पानी जमाव बना हुआ है। राहगीर, दुकानदार, कॉलोनीवासियों का यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है।
दूषित पानी में मच्छर व मक्खी पनप रहे हैं। पानी के कारण सड़क पर कोलतार भी जल्दी उखड़ रहा है। इस कारण सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनसे बचने के लिए लोगों को अपने वाहन इधर-उधर घुमाने पड़ रहे हैं। इससे हादसों का खतरा है। कई दोपहिया वाहन चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों को अनेक बार समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन वे बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन ने तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं किया तो सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। इस बारे में एसडीएम बाढड़ा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें