फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्य रास्ते से नहीं हो रही दूषित पानी की निकासी, लोग परेशान

Sat, 01 Jun 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव बाढड़ा की अनुसूचित जाति बस्ती में रास्ते में भरा दूषित पानी। 
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे के मुख्य रास्ते में दूषित पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। इससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष बना हुआ है।
विज्ञापन



ग्रामीण सोनू, अमित, सचिन, साहिल खन्ना, सुमित, प्रवीण, मदनलाल, सूूरजभान, कवरपाल, विकास ने बताया कि अनुसूचित जाति बस्ती में रास्ते का निर्माण नही हुआ है। यहां दूषित पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं होने के कारण पानी रास्ते में भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।



ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी भरा होने के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध बनी रहती है। रास्ते से गुजरते समय दोपहिया वाहन चालक हादसे के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो प्रशासन गांव के अंतिम छोर तक सुविधाएं मुहैया करवाने की बात करता है, जबकि यहां रास्ते का निर्माण तक नहीं किया जा रहा है। इससे वाहन चालकों समेत राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ही समस्या का समाधान करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें