फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फरार आढ़ती का नहीं लगा सुराग, एसपी से मिली 30 सदस्यीय कमेटी

Thu, 07 Dec 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शिकायत देने के बाद एसपी ऑफिस से बाहर आते झिंझर के ग्रामीण।
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोगों के करोड़ों रुपये लेकर परिवार समेत फरार हुए आढ़ती का वीरवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। दोपहर को झिंझर के ग्रामीण कमेटी की अगुवाई में लघु सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात कर शिकायत सौंपी। साथ ही कमेटी ने उन ग्रामीणों के नाम भी सौंपे हैं जिनकी आढ़ती से लेनदारी है। सूची में करीब 135 नाम दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि झिंझर निवासी एक आढ़ती साहूकारी भी करता था। झिंझर समेत विभिन्न गांवों और दादरी शहर के लोगों ने उक्त आढ़ती के पास अपनी जीवन भर की पूंजी और फसल बेचने से मिले रुपये जमा करवा रखे थे। उक्त आढ़ती शनिवार से परिवार समेत गायब है जबकि उसके प्रतिष्ठान पर भी ताले लटके हैं। इस मसले को लेकर चार दिन के अंदर में झिंझर में दो बार पंचायत की जा चुकी है। पंचायत में एक कमेटी गठित की गई जिसने लेनदेन का ब्योरा दर्ज किया।
वीरवार को कमेटी के नेतृत्व में झिंझर के ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और वहां एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात कर उन्हें शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने पुलिस से आढ़ती का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने व लोगों के रुपये बरामद करवाने की मांग की। एसपी ने उन्हें मामले की जांच का आश्वासन देकर संतुष्ट किया।
विज्ञापन

-लेन-देन के हिसाब में भी धोखाधड़ी का भी आरोप
एसपी को दी शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त आढ़ती लेन-देन के मामलों में भी गड़बड़ी करता था और ऐसे कई मामले सामने आए हैं। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में बताया कि अगर किसी ने एक लाख रुपये दिए और वो अनपढ़ है तो आढ़ती ने बही खाते में उसके 50 हजार रुपये ही चढ़ाए। ऐसा करके भी उसने लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें