फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निशा व रजत का सब जूनियर नेशनल खो-खो के लिए चयन

Sun, 01 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी कोच के साथ।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के खो-खो खिलाड़ी निशा और रजत का 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। भारतीय खो-खो महासंघ के नेतृत्व में हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ की ओर से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के उपाध्यक्ष विजेश जांगड़ा ने बताया कि हरियाणा राज्य की सब जूनियर टीम का चयन 28 जनवरी को जिला कुरुक्षेत्र में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप के दौरान किया गया। इस दौरान शहर निवासी निशा और रजत का चयन हरियाणा की सब जूनियर लड़का व लड़की टीमों में चयन हुआ। उन्होंने कहा कि जिले के खो-खो खिलाड़ी लगातार सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। आज खिलाडि़यों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल रहा है। दोनों खिलाडि़यों के चयन पर एमेच्योर खो-खो संघ के पदाधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, यशदीप फोगाट, संजय शास्त्री, डॉ. सीमा देवी, खो-खो कोच प्रमिंद्र कुमार, दिनेश पटवारी, सुरेंद्र ठेकेदार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें