विश्वजीत चौधरी ने उपस्थित स्टेकहोल्डर्स को दिए कार्यक्रम में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिलास्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत चौधरी ने की। बैठक में तीन माह के निपुण कार्यक्रम की प्रगति एवं प्राप्त परिणामों पर चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी उपस्थित स्टेकहोल्डर्स को इस कार्यक्रम में अपना श्रेष्ठ करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रारंभिक शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी की भविष्य की नींव तैयार करती है। ऐसे में इस शिक्षा पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक माह विभिन्न विद्यालयों में किए गए निरीक्षण एवं निपुण मेंटर एप की ओर से डैशबोर्ड का डाटा उनके साथ साझा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला एफएलएन समन्वयक संदीप कुमार ने निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत किए जा रहे विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं जिला का प्रगति चार्ट की पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसमें कक्षा तीन तक शैक्षणिक सामग्री का वितरण, निपुण मेंटर एप, निपुण मॉनिटर एप, निपुण अध्यापक एप, निपुण डैशबोर्ड, अध्यापक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के सीखने के परिणाम आदि शामिल रहे।
- बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट, जिला बाल कल्याण अधिकारी गीता सहारण, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा, प्राचार्य डाइट बिरही कलां ज्ञानेंद्र सिंह व जिला समन्वयक संपर्क फाउंडेशन रविंद्र कुमार उपस्थित रहे।
फोटो 10
निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: जनसंपर्क विभाग