फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट स्वीपिंग सेवा बहाल, अब दो शिफ्टों में उठेगा सड़कों से कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की शुरूआत में बंद की गई नाइट स्वीपिंग सेवा नगर परिषद ने फिर से बहाल कर दी है। पुराने पेटर्न के अनुसार इस बार भी 30 कर्मचारियों की नाइट शिफ्ट में सड़कों से कचरा उठान करने और झाडू लगाने की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार रात से नप ने इसकी शुरुआत कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक बाजार के लिए एक टीम तैनात की गई है। पांच टीमें शहर की मुख्य सड़कों की सफाई के लिए बनाई गई है। रात सात से साढ़े नौ बजे तक शहर की सड़कों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

दादरी शहर में करीब दो साल पहले नप ने नाइट स्वीपिंग सेवा शुरू की थी। गत अप्रैल माह में यह सेवा बंद कर दी गई थी। कोरोना की रफ्तार थमने पर अब नगर परिषद ने दोबारा से नाइट स्वीपिंग सेवा शुरू करवा दी है। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि पांच ऑटो टीपर के अलावा ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिये नाइट स्वीपिंग में कचरे का उठान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा लगातार जारी रहेेगी।
नप सूत्रों के अनुसार शहर से प्रतिदिन करीब 20 टन कचरा निकलता है। इसके अलावा 21 ऑटो टीपर और 10 ई-रिक्षा से कचरे का उठान किया जाता है। नप के पास करीब 200 सफाई कर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें