फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाल संरक्षण कार्यालय में नई समिति का स्वागत, पुरानी को दी विदाई

Wed, 15 Oct 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति कार्यालय में नई का अभिनंदन करते सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 9- बाल कल्याण समिति कार्यालय में नई का अभिनंदन करते सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुभव साझा किए गए, समाज सेवा को समर्पित रहने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्थानीय जिला बाल संरक्षण कार्यालय में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीलकमल ने की। इस अवसर पर हाल ही में कार्यभार संभालने वाली नई बाल कल्याण समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया, वहीं, पूर्व समिति को औपचारिक विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवगठित सदस्यों का फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया और उन्हें समाजसेवा की दिशा में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की शुभकामनाएं दी गईं। विदा हो रही समिति के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने कार्यकाल के दौरान बाल हितों की रक्षा के लिए कार्य किया। साथ ही उन्होंने नई समिति से आह्वान किया कि वे भी पद की गरिमा बनाए रखते हुए अधिक से अधिक जनकल्याणकारी कार्य करें।
विज्ञापन

नई समिति के चेयरमैन एडवोकेट हनवंत सिंह तंवर, एडवोकेट संदीप छपारिया, अनीता कुमारी, मोनिका सैनी व सुमन ने सभी का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि वे समाजसेवा के अपने अनुभवों का उपयोग कर जरूरतमंद बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी अर्चना, मंजू, उषा, रोशन तथा पूर्व समिति के सदस्य एडवोकेट सुरेश यादव, सतीश जांगड़ा, सुमन जांगड़ा, नारायण दत्त व पूर्व अध्यक्ष शिल्पी मड़िया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें