फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में 19 गांवों में 11.16 करोड़ से बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन, टेंडर किए आमंत्रित

Mon, 01 Jul 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी गांव का उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर होने से मरीजों के उपचार के लिए एक ग्रामीण के घर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जर्जर घोषित किए जा चुके जिले के 27 उपस्वास्थ्य केंद्र भवनों में से 19 का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। जिले के 19 गांवों में नए भवन बनाने पर 11.16 करोड़ रुपये लागत आएगी।
उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनाने के लिए सरकार ने करीब 20 दिन पहले ही बजट जारी किया था। इसके बाद पंचायती राज विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए जो अभी खोले नहीं गए हैं। अधिकारियों की मानें तो जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ा ली जाएगी और इसके बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। 19 उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनने से करीब 80 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनाने की योजना का प्रारूप जिला स्वास्थ्य विभाग ने करीब दो साल पहले तैयार किया था। इसके बाद भवनों को जर्जर घोषित करने की सिफारिश को देरी से स्वीकृति मिली। फिर सरकार ने भवन निर्माण के लिए कम से कम आधा एकड़ जमीन होने की शर्त लगा दी और इस योजना पर काम अटक गया। इसके बाद गांवों में जगह की कमी का पेच भी फंसा, जिससे परियोजना को परवान चढ़ाने में देरी हुई। यह सब बाधा दूर होने पर 20 दिन पहले प्रदेश सरकार के बजट जारी किया। इसके बाद विभाग ने टेंडर आमंत्रित किए हैं।





इस गांव में इतनी लागत से बनेगा भवन

गांव - लागत
भांडवा - 47.86 लाख
जीतपुरा - 61.30 लाख
बौंदखुर्द - 55.36 लाख
घसौला - 61.78 लाख
मकड़ाना - 57.22 लाख
मौड़ी - 65.63 लाख
चांगरोड - 56.56 लाख
चंदेनी - 63.11 लाख
उण - 60.24 लाख
कलियाणा - 60.73 लाख
मिसरी - 62.52 लाख
रावलधी - 55.81 लाख
बिगोवा - 61.53 लाख
फतेहगढ़ - 54.63 लाख
लोहरवाड़ा - 55.86 लाख
मोरवाला - 63.64 लाख
सांजरवास - 59.26 लाख
बास - 58.61 लाख
रासीवास - 54.63 लाख



कहीं मकान में तो कहीं चौपाल में बैठ रहा स्टाफ

भवनों की कमी से उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्टाफ भी बेहद परेशान है। उन्हें बैठने तक की जगह मुहैया नहीं हो पा रही। किसी गांव में स्टाफ पंचायत घर में तो किसी गांव में घर का एक कमरा लेकर बैठ रहा है। एक उप स्वास्थ्य केंद्र की दैनिक ओपीडी आठ से दस के बीच रहती है। कुछ स्वास्थ्य केंद्र ऐसे भी हैं, जहां ओपीडी 15 तक पहुंच जाती है। इन 25 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन 200 मरीज पहुंचते हैं।


इन 27 गांवों में भवनों को घोषित किया गया था जर्जर

चांगरोड, चंदेनी, मौड़ी, कलियाणा, घसोला, मकड़ाना, तिवाला, बिरही कलां, जीतपुरा, डुडीवाला किशनपुरा, रासीवास, रावलधी, मिसरी, सांजरवास, लोहरवाड़ा, बास, झिंझर, समसपुर, लाहरवाड़ा, मोरवाला, बिगोवा, सांतौर, बौंद खुर्द, कारी रूपा, उण, फतेहगढ़ आदि गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान जर्जर घोषित किया था।
विज्ञापन




19 गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनाने के लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर आमंत्रित किया है। करीब 11.16 करोड़ की लागत नए भवन निर्माण पर आएगा। - डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें