फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आप जीवन में कभी नशा न करना, कामयाब होकर नाम रोशन करना...

Wed, 18 Dec 2024 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नशा मुक्त दादरी जिला मुहिम के तहत कलियाणा गांव के विद्यार्थियों से संवाद करते एसपी अर्श वर्मा।
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। जिला पुलिस की दादरी को नशा मुक्त बनाने की मुहिम जारी है। गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संवाद करने की कड़ी में बुधवार को एसपी अर्श वर्मा कलियाणा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और स्कूली विद्यार्थियों को मंच पर अपने पास बुलाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि आप कभी भी नशा न करना, पढ़-लिखकर बड़े अधिकारी, वैज्ञानिक और व्यापारी बनकर गांव, समाज और जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं को नशा से दूरी बनाकर रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, ग्रामीणों को साइबर अपराधों का शिकार होने से बचाने के लिए जागरूक किया। एसपी ने नागरिकों को पुलिस की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं जैसे साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, डायल- 112 व ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा की जानकारी दी।
एसपी ने कलियाणा गांव में पहुंचने के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि नशा मुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस प्रशासन गांव-गांव जाकर अभियान चला रहा है। वो स्वयं गांवों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। अब तक पुलिस की ओर से जिला के 79 गांव नशा मुक्त हो चुके हैं जबकि 9 गांवों की पंचायत भी इसे समर्थन देते हुए गांव के अंदर नशा मुक्त गांव के बोर्ड व पोस्टर लगा चुकी हैं।
विज्ञापन

- पुलिस कर रही अपना काम, माता-पिता भी रखें बच्चों का ध्यान
एसपी ने कहा कि युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए जिला पुलिस अपना काम कर रही है। पुलिस के साथ माता-पिता, अन्य परिजनों और ग्रामीणों को भी अपना जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। माता-पिता युवाओं की गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि उन्हें नशे की लत से बचाया जा सके।


- ग्रामीण बोले: पुलिस की अच्छी पहल, हम करेंगे सहयोग
कलियाणा निवासी दिनेश, सतीश, रामसिंह और सुरेंद्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि नशा मुक्त अभियान एक अच्छी पहल है। अभियान से प्रेरणा लेकर युवा खेलों की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की पहल का समर्थन करते हुए ग्रामीण भी नशा पर रोक लगाने में हरसंभव सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें