फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बोलीं : घर आने पर नेहा का खीर-चूरमा खिलाकर करूंगी स्वागत

Sun, 25 Aug 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आज 9:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नेहा सांगवान, परिजनों स्वागत की तैयारियों में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पहलवान नेहा सांगवान के जॉर्डन के अम्मान में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर गांव बलाली में खुशी मनाई जा रही है। परिजन लड्डू बांटकर नेहा के लौटने की खुशी मना रहे हैं। रविवार को सभी परिजन व कोच नेहा को लेने एयरपोर्ट जाएंगे। वे वहां उनका स्वागत करेंगे।
शनिवार को नेहा की मां मुन्नी देवी ने कहा कि गांव लौटने पर बेटी का स्वागत खीर-चूरमा से करूंगी। नेहा की पसंदीदा पूरी, चूरमा व दही भी खिलाऊंगी। बता दें कि स्पर्धा में पदक जीतने से मां मुन्नी देवी और पिता अमित सांगवान बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि नेहा के ओलंपिक में पदक जीतने पर बड़ा कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गीता, बबीता व विनेश से नेहा प्रेरित हुई। उनका अनुसरण कर नेहा ओलंपिक पदक पाने के लिए तेजी से अग्रसर है। नेहा के दादा करतार सिंह ने कहा कि उनकी पोती ने दस साल की उम्र में पहला राष्ट्रीय पदक जीता था। आज भी वह अपनी मेहनत के बल पर पदक जीत रही है। आगे भी जीतती रहेगी। आगामी कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में वह पदक जीतकर हमारी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

नेहा के पिता पूर्व सरपंच अमित सांगवान ने कहा कि केवल हमारा ही नहीं पूरा देश नेहा पर गर्व कर रहा है। वह केवल दादरी या बलाली की नहीं पूरे देश की बेटी है। पदक जीतना उसकी और कोच सज्जन मंदौला, पहलवान कृष्ण सांगवान व कोच देवेंद्र सनसनवाल की मेहनत है। इनकी बदौलत ही आज वह विदेश में तिरंगे का मान बढ़ा पाई है।
फोटो 28
नेहा के पदक जीतने पर खुशी जताते परिजन। संवाद
फोटो 29
नेहा सांगवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें