फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने की जरूरत : डॉ. प्रीतम

विज्ञापन
सीएचसी गोपी में स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते एबीफेलो मनीप्रकाश। 
विज्ञापन
बाढड़ा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीतम फौगाट ने किया। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने की जरूरत है। बाल रुग्णता और मृत्यु दर को कम करने के प्रयास होने चाहिए।
विज्ञापन

छोटे बच्चों के लिए गृह-आधारित देखभाल कार्यक्रम एचबीवाईसी शुरू कर रखा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम व आशा वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में आकांक्षी खंड बाढड़ा की एएनएम नर्सों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक खंड विस्तार शिक्षक वीरेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रशिक्षणार्थियों को तीन माह के बच्चों की देखरेख करने व खानपान की जानकारी दी। सफाई पर ध्यान रखने व हैल्थ कार्ड के अनुसार टीकाकरण करवाने की बात कही।
कोऑर्डिनेटर ने नवजात शिशु की मां को दिए जाने वाले आहार व संक्रमणों से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नीति आयोग भारत सरकार से एबीफेलो मनीप्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि छोटे बच्चों के लिए गृह आधारित देखभाल होम बेस्ड केयर फोर यंग चिल्ड्रन नामक यह योजना सही है। यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल है। यह कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें