फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एनडीआरएफ ने मलबे से निकाले चार लोग, सायरन बजते ही बाहर भागे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियां परखने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को एनडीआरएफ की मदद से मॉक ड्रिल की। सभी विभागों के सहयोग से आयोजित हुई मॉक ड्रिल सफल रही। प्रशासन की ओर से एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने सभी टीमों के प्रयासों और मुस्तैदी की सराहना की।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के तहत सुबह 11 बजे अचानक भूकंप आने पर सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही लघु सचिवालय भवन से कर्मचारी और अधिकारी पीछे मैदान की तरफ भागने लगे। दूसरी ओर कुछ लोग अंदर ही फंस गए। उन्हें पुलिस के जवानों, रेडक्रॉस के स्वयंसेवक व होमगार्ड की टुकड़ियों ने बाहर निकाला। आपदा स्थल पर मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल घायलों का उपचार शुरू कर दिया व चार को पीजीआई रेफर किया।
इसके बाद एनडीआरएफ सात वाहिनी दल के तीस जवानों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस बीच शॉर्ट-सर्किट से बिल्डिंग के दूसरे माले पर आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ी यहां आई और अग्निशमन कर्मचारियों ने तुरंत पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर संतोष को बताया गया कि कुछ लोग अभी मलबे में फंसे हुए हैं। उनको निकालने के लिए एक गेट की कृत्रिम रूप से कटाई की गई और स्ट्रेचर की सहायता से चार व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों की टीम ने घायलों की मरहम पट्टी की व प्लास्टर चढ़ाया और उनको एंबुलेंस से पीजीआई भेज दिया। वहीं, एक युवक भूकंप आते ही बिल्डिंग की छत पर पहुंच गया। उसको एनडीआरएफ टीम ने स्ट्रेचर से बांधकर रस्सी के सहारे नीचे उतारा।
विज्ञापन

भूकंप के बाद भवन में कोई व्यक्ति मलबे में दबा तो नहीं रह गया, इसके लिए एनडीआरएफ की टीम एक स्पेशल डॉग नीटू को लेकर आई। प्रशिक्षण प्राप्त इस कुत्ते ने अंदर जाकर यह सुनिश्चित किया कि कोई हताहत या घायल अब बिल्डिंग में नहीं है। यह सारा ऑपरेशन पूरा हो जाने के बाद सीईओ जिला परिषद व बाढड़ा के एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह को रिपोर्ट दी गई कि सारा कार्य सफलतापूर्वक हो गया है। भूकंप में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई।

75 मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन
एसडीएम ने भटिंडा से आए एनडीआरएफ सुरक्षा दस्ता, हरियाणा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, रेडक्रॉस, होमगार्ड आदि पूरे दल की सराहना की। इस प्रकार से करीब सवा घंटे में इस ऑपरेशन को पूरा किया गया। डॉ. विरेंद्र सिंह ने बताया कि अचानक किसी प्राकृतिक आपदा से निपटने का अभ्यास करवाने के लिए यह सभी विभागों की मॉक ड्रिल करवाई गई है।

ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर दादरी के एसडीएम नवीन कुमार, नगराधीश रेणुका नांदल, डीएसपी देशराज सिंह, तहसीलदार बंसीलाल, एनडीआरएफ के निरीक्षक संतोष कुमार, एसआई सुनील कुमार, महेश कुमार, डॉ. बिजेंद्र लाडवाल, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. अनिल, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. नीरज, डॉ. गौरव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें