फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दाखिले हुए शुरू, स्कूलों में नहीं पहुंचीं एनसीईआरटी की किताबें

Sat, 05 Apr 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्कूलों में नया शैक्षणिक स्तर शुरू हो गया है। अब तक विभाग की ओर से इसमें संज्ञान नहीं लिया गया है। वहीं, अधिकारियों का तर्क है कि शनिवार से स्कूलों में किताबें आनी शुरू हो जाएंगी। विद्यार्थियों को 15 अप्रैल तक वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के 258 राजकीय स्कूल हैं। इनमें से प्राथमिक स्कूल 209 हैं। माध्यमिक स्कूलों की संख्या 42 है। दादरी खंड में प्राथमिक स्कूल 70 जबकि माध्यमिक 14 स्कूल हैं। इसी तरह, बौंदकलां खंड में प्राथमिक स्तर के 62 और माध्यमिक स्तर के 13 स्कूल हैं। वहीं, बाढड़ा खंड में 77 प्राथमिक और 22 माध्यमिक स्कूल हैं।
जिले में स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। अभी विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण केवल मौखिक तौर पर पढ़ाया जा रहा है। वहीं, कक्षा आठवीं तक विद्यार्थियों को पुरानी किताबें दी गई हैं। अब एनसीईआरटी की ओर से सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदला गया है। इसके कारण किताबें छपने में देरी हुई और अब पहुंचने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में सभी स्कूलों के लिए किताबों के टेंडर किए गए हैं। अब 5 अप्रैल को स्कूलों में कुछ किताबें आनी शुरू हो जाएंगी।

नर्सरियों में खेल अभ्यास शुरू, गैरहाजिर रहने पर कटेगा नाम

चरखी दादरी। विभाग की ओर से सभी राजकीय खेल नर्सरियों में अभ्यास शुरू कर दिया गया है। अब खिलाड़ियों की प्रतिदिन हाजिरी दर्ज की जाएगी। लगातार तीन दिन गैरहाजिर रहने पर कोच की ओर से खिलाड़ी का नाम काटा जाएगा।1 अप्रैल से सभी खेल नर्सरियों में अभ्यास शुरू कर दिए गए हैं। अब निजी नर्सरी अलॉट होने के बाद उनमें खिलाड़ी दाखिला ले पाएंगे। तीन दिन से खिलाड़ी अपने प्रशिक्षण संस्थान में अभ्यास कर प्रतिभा निखार रहे हैं। कोच की ओर से सुबह और शाम को प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे तक खिलाड़ी को अभ्यास करना होता है। इस अवधि में कोच की ओर से खिलाड़ी की खेल व अनुशासन संबंधी गतिविधियां नोट की जाती हैं। इनके आधार पर खिलाड़ियों को साल के अंत में ग्रेड दिए जाते हैं। अब सभी प्रशिक्षकों की ओर से हाजिरी रजिस्टर लगाया गया है। इसमें चयनित खिलाड़ियों के नाम लिखे गए हैं। इसमें प्रतिदिन उनकी हाजिरी दर्ज होगी। सभी खिलाड़ियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें