फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूथ पार्लियामेंट में भाषण दे नवीन ने मारी बाजी

Sat, 28 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते हुए मौजूद लोग। - फोटो : 1
विज्ञापन
बौंदकलां। अमर शहीद सूबेदार बनवारी सिंह राजकीय महाविद्यालय बौंद कला में प्राचार्या डॉ. सुमित्रा बैरागी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलास्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। भाषण देने में नवीन प्रथम रहा। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी सोनिया ने किया।
विज्ञापन

यूथ पार्लियामेंट का मुख्य विषय आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक रहा, जिस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की गरिमा और नागरिक अधिकारों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुनील इंजीनियर रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूथ पार्लियामेंट में स्पीकर की भूमिका सह प्राध्यापिका डॉ. सुमन बामल ने निभाई, जबकि डिप्टी स्पीकर एवं मंच संचालन का दायित्व सह प्राध्यापिका सोनू ने संभाला। कार्यक्रम की कार्यवाही पूरी तरह संसदीय प्रक्रिया के अनुरूप संचालित की गई जिससे विद्यार्थियों को संसद की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी नवीन ने भाषण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जनता कॉलेज के देवेंद्र वास्तव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बीए तृतीय वर्ष के छात्र अरमान तृतीय स्थान पर रहे।
प्रथम वर्ष की छात्रा डिंपल ने चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि जनता कॉलेज की छात्रा निक्की पांचवें स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त प्राध्यापिका, राजनीतिक शास्त्र डॉ. रेखा, सह प्राध्यापिका सत जिंदा कल्याणा महाविद्यालय कलानौर डॉ. ममता रानी, डॉ. रमा बल्हारा (स्टेट सेक्रेटरी युवा मोर्चा बीजेपी हरियाणा), बलविंदर जोगी सांवड़ (एमिनेंट सिटिजन) और राष्ट्रदीप महामंत्री भाजपा शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुति शैली और विषय की समझ के आधार पर परिणाम घोषित किए।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. सुमित्रा बैरागी ने मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें