गांव काकड़ोली हुक्मी में एयरफोर्स के जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व कर्नल रघबीर सिंह व अ
चरखी दादरी। पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने गांव काकड़ोली हुक्मी के एयरफोर्स जवान नवीन श्योराण की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें देश का बहादुर बेटा बताया है।
कर्नल रघबीर सिंह ने वीरवार को शहीद के घर पहुंच कर शहादत को नमन किया। शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि शहीद किसी परिवार विशेष के न होकर सारे समाज के लिए सम्माननीय होते हैं। वीर नवीन श्योराण ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। वे सदा स्मरणीय रहेंगे। इस मौके पर कर्नल होशियार सिंह यादव, पूर्व सैनिक डॉ. एलएन मान, कप्तान दलीप सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश कुमार, सूबेदार समेर सिंह, सूबेदार जयबीर श्योराण, कप्तान अत्तर सिंह ने बलिदानी नवीन श्योराण को श्रद्धांजलि दी। संवाद