चरखी दादरी। गांव समसपुर निवासी नवीन ने मलयेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व रैंकिंग में 96वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन अब एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए हो गया है।
नवीन फिलहाल भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। उनके पिता राजबीर सिंह, जो स्वयं सेना से सेवानिवृत्त हैं, ने बताया कि बेटे की इस सफलता से परिवार और गांव में गौरव और खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
नवीन की इस कामयाबी को गांव के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीणों ने भी इस पर खुशी जताई और नवीन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
फोटो 40- जीते गए पदक के साथ नवीन। स्रोत : स्वयं