फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना : प्रो. मीना

Sun, 15 Feb 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों की ओर से जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित शिविर के चौथे दिन शनिवार को कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मीना व डॉ. मुकेश कुमार व स्वयं सेविकाओं ने योगाभ्यास तथा लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयं सेविकाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।
प्रो. मीना ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी है और सही दिशा में प्रयास करने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन तथा कठिनाइयों का साहसपूर्वक सामना करने की सीख दी। उन्होंने बताया कि निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से ही सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें