फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नांधा-धनासरी सड़क टूटी, दोपहिया वाहन चालक हो रहे हादसों के शिकार

Mon, 07 Oct 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बदहाल गांव नांधा से धनासरी सड़क। संवाद
विज्ञापन
लंबा समय बीतने के बाद भी सड़क का नहीं हुआ पुनर्निर्माण, लोगों को आवागमन में हो रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

सवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव नांधा से धनासरी सड़क पिछले काफी समय से टूटी है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोग कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीण सुरेश, अमित, अशोक, गजे सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सड़क से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसे के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग से जल्द सड़क का निर्माण करवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से बाढड़ा जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। यह पिछले काफी समय से बदहाल है। लोगों में प्रशासन व विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।
फोटो 26
गांव नांधा से धनासरी सड़क बदहाल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें