फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ननद कुएं में कूदी, बचाया... दो घंटे बाद भाभी भी कुएं में कूदी, मौत

Sat, 24 May 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/कादमा। नारनौल में ननद के कुएं में छलांग लगाने के दो घंटे बाद कादमा में रहने वाली उसकी भाभी भी कुएं में कूद गई। ननद गुड़िया की जान तो बच गई लेकिन भाभी काजू (26) की कुएं में डूबने से मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान पर पति समेत तीन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, काजू (26) की शादी राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव भुडाणा निवासी अशोक से हुई थी। उसका मायका राजस्थान के ही जसपाली में है। काजू के भाई की शादी उसकी ननद गुड़िया से हुई है।
गुड़िया पति पूसाराम के साथ नारनौल में रहती है। पूसाराम मजदूरी करता है। गुड़िया की पति पूसाराम से अनबन चल रही थी। इससे अक्सर उनमें विवाद होता रहता था। वीरवार को गुड़िया ने नारनौल में कुएं में छलांग लगा दी। उसे परिजनों ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद वह होश में आ गई।
इधर, मृतका भाभी काजू के परिजनों का आरोप है कि वीरवार को गुड़िया के कुएं में कूदने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने काजू को भी कुएं में कूदने के लिए विवश कर दिया। इससे उसकी जान चली गई। काजू के परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एएसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना सोमबीर सिंह ने बताया कि मृतका काजू के माता-पिता के बयान पर पति, सास व ससुर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें