फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ऊंची कूद में नैना, 1500 मीटर दौड़ में हिना बनीं विजेता

Sun, 26 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव रानीला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को दादरी विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। दादरी के विधायक सुनील सांगवान विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। खेलों में 88 टीमों ने भाग लिया। रस्साकशी में बौंदकलां की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सांवड़ की टीम द्वितीय स्थान पर रही। रानीला की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की ऊंची कूद स्पर्धा में नैना रानीला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में लड़कों के वर्ग में अमित भागवी प्रथम स्थान पर रहा।
1500 मीटर लड़कियों की दौड़ में हिना दादरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में मोक्ष व अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कबड्डी, कुश्ती, वाॅलीबाल के मैच भी खेले गए। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण, आत्मनिर्भरता और स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, सहकारी बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, इंद्र फोगाट, संजीत सरपंच रानीला, जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें