फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नगर पार्षद की बेटी से निजी बस परिचालक ने की बदसलूकी

Fri, 13 Dec 2024 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी रोडवेज डिपो जीएम नवीन शर्मा को शिकायत सौंपते हुए पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
विज्ञापन
- 11 पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई के लिए शुक्रवार दोपहर जीएम और आरटीओ को दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला नगर पार्षद की बेटी के साथ प्राइवेट बस के परिचालक की ओर से बदतमीजी की गई। इससे खफा 11 पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को रोडवेज डिपो जीएम नवीन शर्मा और आरटीओ कार्यालय में शिकायत सौंपी। इसके जरिये मामले की जांच कर परिचालक पर कार्रवाई की मांग की गई।
आरटीओ व जीएम कार्यालय में दी गई शिकायत में वार्ड-3 से पार्षद बबीता के पति जितेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी पीएचडी कर रही है। वह प्रतिदिन रोहतक से दादरी आती-जाती है। 12 दिसंबर की शाम उसकी बेटी रोहतक से एक प्राइवेट बस में बैठकर दादरी आ रही थी। बस के परिचालक ने टिकट मांगा तो उसकी बेटी ने पास दिखा दिया। इसके बाद परिचालक ने पास मानने से इन्कार कर दिया और बस से नीचे उतारने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायकर्ता के अनुसार, जब उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो उक्त परिचालक ने गलत व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। इस मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर पार्षद सतबीर चौहान, जयसिंह लांबा, मनोज वर्मा, बबीता देवी, विनोद सिंहमार, रचना देवी, राकेश देवी, अन्नु रानी व नवीन प्रजापति ने जीएम व आरटीओ कार्यालय में शिकायत देकर आरोपी परिचालक पर कार्रवाई की मांग की।
फोटो 10
दादरी रोडवेज डिपो जीएम नवीन शर्मा को शिकायत सौंपता पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें