संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से शहर में लोगो को जागरूक करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को टीम ने वार्ड-18 में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को कचरा निस्तारण की जानकारी दी। श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट टीम ने नागरिकों ने बताया कि कचरे को हमेशा को दो जगह पर रखें। घर से निकलने वाला गीला व कचरा मिक्स न करें। अगर कचरे को अलग रखेंगे तो इसका निस्ताकरण करने में आसानी होगी और जल्दी इससे खाद आदि पदार्थ बना सकेंगे। संवाद