फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नैफेड सर्वेयर ने सरसों की ढेरियों में बताईं खामियां, गुस्साए हैंडलिंग एजेंटों ने रोकी खरीद

Fri, 28 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी अनाज मंडी में खरीद के दौरान हंगामा करते आढ़ती। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी मंडी में नैफेड सर्वेयर के सरसों की ढेरियों में खामियां बताने पर गुस्साए हैंडलिंग एजेंटों ने खरीद रोक दी। दिनभर मंडी में सरसों की खरीद नहीं हो पाई जबकि आवक जोर पकड़े रही। इतना ही नहीं, हैंडलिंग एजेंटों ने जमाई कराई 25 लाख की राशि वापस मांगी। वहीं, शाम तक पेच नहीं सुलझ पाया।
विज्ञापन

12 दिन के इंतजार के बाद वीरवार से दादरी मंडी में सरसों की खरीद शुरू हुई थी। उम्मीद थी कि अब सरसों की खरीद सुचारु रूप से चलेगी और हैंडलिंग एजेंटों के साथ किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वहीं, शुक्रवार को स्थिति उल्टी हो गई। नैफेड सर्वेयर ने ढेरियों को रिजेक्ट कर दिया। इससे खरीद नहीं हुई। वहीं, आढ़ती व हैंडलिंग एजेंट इसके विरोध में उतर आए और मंडी परिसर में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि एक किसान एक साथ पूरे परिवार की 60 क्विंटल से अधिक सरसों लेकर आता है। ऐसे में उनकी अलग-अलग ढेरियां बनाना काफी मुश्किल होता है। नैफेड सर्वेयर के ढेरियों को खामियां बताकर अस्वीकार करने से हैंडलिंग एजेंटों को परेशानी हो रही है।
हंगामे के दौरान मंडी की ओर से नियुक्त 3 हैंडलिंग एजेंटों ने खरीद के नाम पर हैफेड एजेंसी में जमा करवाई गई राशि वापस देने की मांग की है। आढ़तियों का कहना है कि सरसों बिल्कुल साफ है। खरीद एजेंसी जानबूझ कर आढ़तियों और किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसी की ओर से थोपे गए नियम सही नहीं हैं।
आढ़ती बोले- भेल लैब में करवा लो सरसों की जांच
आढ़ती मोहन लाल मकड़ानिया, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, मुकेश आदि ने बताया कि रिजेक्ट की गई ढेरी का लैब से मूल्यांकन करवा लो। अगर सरसों में कमी पाई गई तो बेशक रिजेक्ट कर दो। उनका कहना है कि खरीद एजेंसी पहले ही खरीद करने में देरी कर चुकी है। अब ढेरियों काे रिजेक्ट कर किसानों को परेशान करने का काम कर रही है।
हैंडलिंग एजेंट बोले- वापस लेंगे सिक्योरिटी राशि
सरसों साफ-सुथरी है। ढेरियां भी नियमों के अनुसार बनाई गई है। फिर भी खरीद एजेंसी का सर्वेयर ढेरियों को रिजेक्ट कर रहा है। इसलिए हम खरीद का विरोध करने के साथ ही सिक्योरिटी राशि वापस मांग रहे हैं।
-नरेश कुमार, हैंडलिंग एजेंट
- इस बार पहले की अपेक्षा अच्छी सरसों पहुंच रही है। वहीं, झार लगवाने के बाद अलग-अलग ढेरियां बना रहे हैं। बावजूद इसके बेवजह कमियां बताकर सरसों की ढेरियां रिजेक्ट कर खरीद प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा है।
विज्ञापन

-नवीन कुमार, हैंडलिंग एजेंट

सरसों की ढेरियां खरीद नियमों के अनुरूप नहीं पाई गईं। इसलिए ढेरियों को रिजेक्ट किया गया है। नियम के अनुसार ढेरियां मिलने पर खरीद की जाएगी।
-दीपक कुमार, सर्वेयर, नैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें