फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क फोरलेन बनने से महेंद्रगढ़ चौक से 152-डी तक सुगम होगा सफर

Fri, 03 Feb 2023 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
समसपुर टी-प्वाइंट पर जर्जर सड़क। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चौक से लेकर एनएच 152डी तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इससे करीब पांच किलोमीटर की दूरी वाहन चालकों के लिए आसान हो जाएगा। एनएचएआई ने इस योजना को परवान चढ़ाने के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया है और इसके अनुसार सड़क को फोरलेन करने पर करीब 12 करोड़ रुपये लागत आएगी। एनएचएआई अधिकारी के अनुसार एनएच 152डी से लेकर महेंद्रगढ़ चौक तक फोरलेन रोड बनेगा और जहां पर रोड की हालत ज्यादा खराब है, वो टुकड़ा सीमेंटिड बनाया जाएगा। दरअसल, दादरी से गुजरने वाले दिल्ली-महेंद्रगढ़ रोड इस समय समसपुर टी प्वाइंट से लेकर महेंद्रगढ़ बाईपास तक कई जगहों पर जर्जर है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और सड़क की हालत सही नहीं होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इस सड़क के सुधार को लेकर काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं और उपायुक्त प्रीति भी कई बार एनएचएआई सहित संबंधित विभागों के साथ मंथन कर चुकी हैं। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद एनएचएआई ने 152डी से लेकर महेंद्रगढ़ चौक तक के हिस्से की मरम्मत और सुधारीकरण को लेकर टेंडर आमंत्रित किया है और इच्छुक एजेंसी 14 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं।
- यहां बनेगी सीमेंटिड सड़क
समसपुर टी प्वाइंट, न्यारा पेट्रोल पंप के पास, चिड़िया मोड़ और चिड़िया मोड़ से महेंद्रगढ़ चौक तक का दाईं ओर का हिस्सा सीमेंटिड बनाया जाएगा। इन जगहों पर सड़क की हालत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

- आरओबी सड़क का भी होगा पुनर्निर्माण
ढाणी फाटक आरओबी के सुधारीकरण का कार्य भी इस परियोजना में शामिल किया गया है। कार्य में रोड की परत को उखाड़कर नए सिरे से और बेहतर तरीके से बनाया जाएगा। लंबे समय से सड़क की सुध नहीं ली गई है और इस पर गहरे गड्ढे बने हैं।
सड़क तंत्र सुधारने के लिए हम प्रयासरत : उपायुक्त
उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सरकार की ओर से जिला में सड़क तंत्र में सुधार के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन मुख्यालय के संपर्क में रहता है। महेंद्रगढ़ चौक से लेकर 152डी तक सबसे अधिक वाहनों का आवागमन होता है, ऐसे में इस सड़क का सुधार कराना प्रशासन की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें