फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रॉपर्टी आईडी की खामियां ठीक कराने के लिए आईं 66 शिकायतें, 60 का हुआ समाधान

Mon, 30 Jan 2023 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी की खामियां ठीक करने के लिए लगाए गए शिविर का निरीक्षण करते ईओ राजेश वर्मा। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रॉपर्टी आईडी की मिली खामियां लोगों के परेशानी का सबब बनी हुई हैं। आईडी में खामियां भी ऐसी हैं कि लोगों के लिए इन्हें ठीक करवाना बेहद जरूरी है। हालात ऐसे बने है कि एक ही मकान को दो टुकड़ों में बांट दिया गया है। इतना ही नहीं कई लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में रजिस्ट्री के अनुसार जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं है। परेशान लोग त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को 66 लोग प्रॉपर्टी आईडी की खामियां दूर कराने नगर परिषद कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

दरअसल, प्रॉपर्टी आईडी की खामियां दूर कराने के लिए नगर परिषद की ओर से तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाया जा रहा है। शुक्रवार को पहले दिन 120 शिकायतें नगर परिषद के पास पहुंची तो दूसरे दिन 66 शिकायतें आईं। खास बात यह रही कि शनिवार को आईं शिकायतें में से 60 का निपटान कर दिया गया जबकि छह लंबित रखी गईं। पिछले दो दिनों की अगर बात करें तो 186 शिकायतों में से 100 का समाधान हुआ है जबकि 86 लंबित हैं। रविवार को भी नगर परिषद कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।
शनिवार को ईओ राजेश वर्मा ने शिविर में लोगों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी लोग प्रॉपर्टी आईडी की खामियां दूर कराने पहुंच रहे हैं, उनसे सभ्य व्यवहार करें और तसल्ली से उनकी त्रुटियां जानकर दूर कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन

जानिये...प्रॉपर्टी आईडी में क्या हैं त्रुटियां
- हीरा चौक में 89 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री बनी हुई है। प्रॉपर्टी आईडी में केवल 47 गज दर्शाया गया है। आईडी में मेरा नाम भी गलत दर्ज है। इस गलती के चलते परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
प्रमोद कुमार, हीरा चौक
- हमने नगर परिषद में अपना पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दिया है। इसके बावजूद टैक्स बकाया दिखाया जा रहा है। बेहद परेशान हूं और इस चूक को सुधरवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय आया हूं।
राकेश कुमार,वार्ड सात
- 217 वर्ग गज में मकान बना हुआ है, लेकिन प्रॉपर्टी आईडी में इसे दो भागों में बांटकर 156 गज ही दर्शाया गया है। प्रॉपर्टी आईडी में दर्ज गलत ब्योरे से बेहद परेशान हूं और ठीक कराने के लिए आया हूं।
राधेश्याम, वार्ड 10
- मेरा मकान गांधी नगर में 150 वर्ग गज में बना हुआ है लेकिन प्रॉपर्टी आईडी में 133.21 वर्गगज दर्शाया गया है। पहले भी नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन त्रुटि ठीक नहीं हुई।
उमेश कुमार, गांधी नगर
शिविर में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वो प्रॉपर्टी आईडी की खामियों से संबंधी शिकायतें दर्ज कर रहे हैं। शनिवार को 66 शिकायतें आईं जिनमें से 60 का समाधान हो गया। बाकी शिकायतों का जल्द समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें