फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रंग ला रही मेरा गांव-नशा मुक्त गांव मुहिम, अब तक 115 गांव हो चुके नशा मुक्त घोषित

विज्ञापन
अचीना गांव में ग्राम पंचायत की ओर से लगाया गया नशा मुक्त गांव का बोर्ड और मौके पर पहुंचे एसपी अ
विज्ञापन
चराखी दादरी। जिला पुलिस के मेरा गांव-नशा मुक्त गांव अभियान से जुड़कर अचीना, भागेश्वरी, झिंझर व रानीला गांव भी नशा मुक्त घोषित हो गए हैं। वीरवार को एसपी अर्श वर्मा इन गांवों के लोगों के बीच पहुंचे और उन्होंने युवाओं से संवाद भी किया। एसपी ने गांव को नशा मुक्त बनाने में पूरा सहयोग करने के लिए ग्राम पंचायतों को बधाई दी जबकि युवाओं को नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला पुलिस की मेरा गांव-नशा मुक्त गांव मुहिम रंग ला रही है। जिले के 170 में से अब तक 115 गांव नशा मुक्त घोषित हो चुके हैं। एसपी ने बताया कि चारों गांवों की ग्राम पंचायतों ने अपने गांव को न केवल नशामुक्त किया बल्कि नशा मुक्त गांव होने का बोर्ड भी लगाया है। अचीना, भागेश्वरी, झिंझर और रानीला के सरपंच प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक में एसपी ने कहा कि हमें जिले व सभी गांवों को नशे से आजादी दिलानी है। इसके लिए जरूरी है कि हम सब एकजुट होकर इस मुहिम में कदम बढ़ाएं। हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह इस पहल में अपना योगदान दे।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दादरी पुलिस युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेकर खेलों के लिए प्रेरित कर रही है। वहीं, पुलिस नशे की लत से ग्रस्त लोगों की पहचान कर उनका उपचार करवाने की भी कोशिश कर रही हैं। अगर आपके आस-पास कोई ऐसा व्यक्ति है, तो उसे मदद करने से न हिचकिचाएं।
विज्ञापन

ग्राम प्रहरी सतर्क रहकर करें निगरानी
एसपी ने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव में पुलिस की ओर से ग्राम प्रहरी नियुक्त किए गए हैं। ये सभी नशा करने वाले लोगों की पहचान कर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं ताकि उनका उपचार करवाया जा सके। इसके अलावा एसपी ने ग्राम प्रहरियों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ बेचने वाले की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें