फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आठ अप्रैल को खरीदी सरसों, अभी तक मिली भुगतान राशि

Sun, 05 May 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाढड़ा। मंडी में सरसों की आवक बंद हो चुकी है। इस समय पहले से मंडी में पहुंची सरसों की खरीद की जा रही है। किसान भुगतान राशि का इंतजार कर रहे हैं। आठ अप्रैल को सरसों बेच चुके किसानों को भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
मंडी में इस बार सरसों की आवक पिछले साल की तुलना में ज्यादा हुई है। इस सीजन में शुक्रवार तक 2.13 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से एक लाख 16526 हजार क्विंटल सरसों हैफेड ने खरीदी है। 97408 क्विंटल सरसों की खरीद नैफेड ने की है। अब तक 90 हजार क्विंटल सरसों की उठान हुई है। एक लाख 81 हजार क्विंटल सरसों की उठान अभी बाकी है। खरीद के लिए 11933 किसानों को गेटपास जारी किए गए थे। किसान जयवीर, पवन, संदीप रवि, अनिल आदि ने बताया कि आठ अप्रैल को सरसों की खरीद हुई थी अभी तक भुगतान राशि नहीं मिली है जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में गेहूं की 35 हजार क्विंटल आवक हुई है जबकि खरीद 33 हजार क्विंटल हुई है। शनिवार को 4444 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई, जबकि 21648 क्विंटल की उठान हुई है।




फोटो : 09

बाढड़ा अनाज मंडी में रखे सरसों के बैग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें