फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरसों की खरीद हुई तेज, गेहूं में नमी की मात्रा कम होने का इंतजार

Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बारिश का सिलसिला थमने के बाद पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ है। इसके चलते अब जिले की मंडियों और खरीद केंद्र पर सरसों व गेहूं की आवक जोर पकड़ने लगी है। रविवार को तो छुट्टी के चलते जिले में खरीद नहीं हो पाई, लेकिन पिछले एक सप्ताह की बात करे तो 8661 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। वहीं, अब तक 2661 क्विंटल गेहूं भी खरीद केंद्र पर पहुंचा है, लेकिन नमी के चलते सरकारी एजेंसी ने खरीद नहीं की है।
विज्ञापन

बता दें कि हैंडलिंग एजेंटों के लिए भी सरकार और आढ़तियों के बीच चली तनातनी भी खत्म हो गई है। हैंडलिंग एजेंट तय होते ही दादरी के अलावा बाढड़ा मंडी में सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है। विभागीय आंकड़े अनुसार मौसम साफ होने के बाद मंडी में 272 किसान 8661 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे हैं। इनमें से 212 किसानों ने सरसों एमएसपी पर बेची है जबकि 62 किसानों ने 7909 क्विंटल सरसों ई-नेम पोर्टल के माध्यम से बेची है।
दूसरी ओर अब तक पिछले चार दिनों से मंडी में गेहूं की आवक भी शुरू हो चुकी है। शनिवार शाम तक मंडी में 2861 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। हैफेड अधिकारियों का कहना है कि सरसों में अब भी नमी की मात्रा अधिक है और किसान एमएसपी पर बेचने के लिए अपनी सरसों को धूप से सुखाने में अभी जुटे हैं।
विज्ञापन

- हैंडलिंग एजेंटों पर बनी सहमति
अनाज मंडी एसोसिएशन महासचिव विनोद गर्ग ने बताया कि मंडी में फसल खरीद के लिए सरकार और आढ़तियों के बीच हैंडलिंग एजेंटों पर सहमति बन गई है। मंडी पदाधिकारियों ने सरकार को हैंडलिंग एजेंट बनाने के लिए 7 नाम भेजे थे और सातों नामों पर सरकार की ओर से सहमति जताई गई है। अब मंडी में 7 हैंडलिंग एजेंटों के माध्यम से खरीद हो सकेगी।
- शनिवार को बाढड़ा और दादरी में खरीदी गई 2200 क्विंटल सरसों
दादरी मंडी के अलावा बाढड़ा मंडी में भी सरसों खरीद कार्य शुरू हो चुका है। शनिवार की अगर बात करे तो बाढड़ा मंडी में हैफेड ने एक हजार क्विंटल और दादरी मंडी में 1200 क्विंटल सरसों की खरीद की है। इस सप्ताह आवक और खरीद प्रक्रिया और जोर पकड़ेगी।

हमने सरसों की खरीद शुरू कर दी है। मंडी में गेहूं की आवक तो शुरू हो गई है, लेकिन अभी इसमें नमी अधिक है। नमी कम होने पर गेहूं की खरीद भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

संदीप देशवाल, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें