फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढड़ा अनाज मंडी में बारदाना नहीं, खरीद के साथ सरसों उठान भी ठप

Sun, 14 Apr 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा अनाज मंडी में सरसों पर तिरपाल ढकते श्रमिक। 
विज्ञापन
बाढड़ा। अनाज मंडी में शनिवार तक 1,30,000 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। 44,000 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। मंडी परिसर में जगह की कमी है। बारदाने की किल्लत होने से उठान कार्य रुका है। शनिवार को आंधी और बूंदाबांदी ने किसानों, आढ़तियों की चिंता बढ़ा दी।
विज्ञापन

अनाज मंडी में दो सप्ताह से सरसों की आवक में लगातार बढ़ोतरी होने से खरीद एजेंसी व प्रशासन के सामने चुनौती से कम नहीं है। मंडी में अब तक 6,503 किसानों को गेट पास जारी हुए है और 1.30 लाख क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की है। अभी मात्र 80,500 क्विंटल खरीद की गई है। 44,302 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है।
शनिवार को आंधी और बूंदाबांदी से परेशानी बढ़ गई। आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा और ट्रांसपोर्टर प्रभारी मुकेश ने बताया कि अनाज मंडी में खरीद और उठान दोनों काम केवल बारदाने की कमी से प्रभावित हैं। आढ़ती और किसान संगठन पिछले सप्ताह ही से बारदाने की उपलब्धता बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। एसडीएम सुरेश दलाल ने भी खरीद एजेंसियों के उच्चाधिकारियों को सारी स्थिति से अवगत करवाया है। बारदाना न होने से शनिवार को श्रमिक बैग भरने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें