फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरसों की आवक हुई बंद, एजेंसी ने 7.30 लाख क्विंटल खरीदी

Mon, 05 May 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी मंडी से सरसों के बैग की उठान करते श्रमिक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। सरसों की आवक मंडियों में बंद हो चुकी है। अब पहले से मंडी पहुंची सरसों की खरीद की जा रही है। इस सीजन में जिले के तीनों केंद्रों पर गत वर्ष की तुलना में 2.30 लाख क्विंटल सरसों कम खरीदी गई है। पिछले साल 9.60 लाख क्विंटल की रिकॉर्ड खरीद हुई थी। इस बार खरीद का आंकड़ा 7.30 लाख क्विंटल तक ही सीमित है।
विज्ञापन

जिले की दादरी और बाढड़ा मंडी समेत झोझूकलां केंद्र पर सरसों की खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई थी, जो अब खत्म हो चुकी है। इस खरीद सीजन में जिले की मंडियों में 7.48 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई और एजेंसी ने खरीद केंद्रों पर पहुंची सरसों में से सोमवार सुबह तक 7.30 लाख क्विंटल की खरीद की।
अब उठान की बात करें तो खरीद के मुकाबले उठान की रफ्तार काफी धीमी है। सोमवार दोपहर तक की स्थिति देखें तो 5.33 लाख क्विंटल सरसों की उठान हो चुकी है जबकि 2.09 लाख क्विंटल की उठान अभी बाकी है। सर्वाधिक 1.41 लाख क्विंटल से अधिक सरसों दादरी मंडी में पड़ी है।
विज्ञापन


तीनों केंद्रों पर सरसों आवक और खरीद की ये है स्थिति

इस सीजन दादरी मंडी में 5.07 लाख क्विंटल की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी ने 4.96 लाख क्विंटल खरीदी है। बाढड़ा मंडी में 1.14 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 1.08 लाख क्विंटल की खरीद हुई है। झोझूकलां केंद्र पर 1.26 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है। यहां 1.24 लाख क्विंटल सरसों खरीदी गई है। 30,934 किसान सरसों लेकर तीनों खरीद केंद्रों पर पहुंचे हैं।



किस मंडी से कितनी हो चुकी उठान
दादरी मंडी से 3.67 लाख क्विंटल सरसों की उठान हुई है। 1.41 लाख अभी मंडी में है। इसी प्रकार, बाढड़ा मंडी से 80,331 क्विंटल की उठान हुई है। साढ़े 28 हजार क्विंटल की उठान बाकी है। झोझूकलां खरीद केंद्र से 85 हजार क्विंटल की उठान हुई है। साढ़े 39 हजार की उठान लंबित है। दादरी मंडी में 72 प्रतिशत, बाढड़ा में 74 प्रतिशत और झोझूकलां में 68 प्रतिशत सरसों की उठान हुई है।


दादरी मंडी की बात करें तो 5.91 लाख क्विंटल में से 2.37 लाख क्विंटल सरसों की उठान हुई है। 3.53 लाख क्विंटल उठान बाकी है। इसी प्रकार, बाढड़ा मंडी में 2.17 लाख क्विंटल में से 78,777 क्विंटल उठान हुई है। 1.39 लाख क्विंटल उठान बाकी है। इसी प्रकार, झोझूकलां केंद्र पर खरीदी गई 1.50 लाख क्विंटल में से 52 हजार क्विंटल की उठान हुई है। करीब 1.98 लाख क्विंटल उठान बाकी है।


पिछले साल चार गुना अधिक खरीदी गई थी सरसों
खरीद सीजन 2023 के मुकाबले 2024 में चार गुना अधिक सरसों खरीदी गई थी। गत सीजन की तुलना में सरसों की पैदावार कम हुई है। परिणामस्वरूप दादरी मंडी के अलावा, बाढड़ा मंडी व झोझूकलां खरीद केंद्र पर इस बार सरसों की आवक व खरीद कम हुई।
विज्ञापन



सरसों की आवक बंद हो चुकी है। मंडियों में पहुंची सरसों में से ज्यादातर खरीद ली गई है। अब केवल उठान पर फोकस है।
-राजेश, सहायक मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें