फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंडियों में सरसों, गेहूं की आवक, खरीद ने पकड़ी रफ्तार, अब उठान का इंतजार

Mon, 13 Apr 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी की अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरियां।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले की अनाज मंडियों में गेहूं और सरसों की आवक लगातार तेज होती जा रही है। किसानों की फसल बड़े पैमाने पर मंडियों में पहुंच रही है जिससे खरीद व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ रहा है। हालांकि रविवार को अवकाश होने के कारण सरकारी खरीद पूरी तरह बंद रही जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अब तक जिले में गेहूं की कुल आवक 2 लाख 63 हजार क्विंटल तक पहुंच चुकी है जबकि 54 हजार 700 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। आवक के मुकाबले खरीद की गति अभी धीमी बनी हुई है।
विज्ञापन


महज 912 क्विंटल सरसों की हुई सरकारी खरीद
वहीं सरसों की बात करें तो अब तक 68 हजार 227 क्विंटल सरसों मंडियों में पहुंच चुकी है लेकिन केवल 912 क्विंटल की ही सरकारी खरीद हो पाई है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। रविवार को जिले की मंडियों में सरसों के लिए 116 किसानों के पास काटे गए जिनसे 3 हजार 440 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई।

1036 किसान पहुंचे मंडी में गेहूं बेचने
रविवार को गेहूं की फसल लेकर 1036 किसान मंडियों में पहुंचे और कुल 48 हजार 786 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। छुट्टी का दिन होने के कारण सरकारी एजेंसियों की ओर से कोई खरीद नहीं की गई जिससे किसानों को अपनी उपज मंडियों में रखनी पड़ी।
विज्ञापन


1470 क्विंटल सरसों की हुई निजी खरीद
बाजार में सरसों का भाव ज्यादा होने के कारण किसान निजी बिक्री में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। रविवार को 39 किसान अपनी सरसों की फसल निजी व्यापारियों के पास लेकर पहुंचे जिनसे 1 हजार 470 क्विंटल सरसों की पूरी खरीद कर ली गई।

मंडियों व खरीद केंद्रों में लगातार बिना किसी परेशानी के किसान अपनी फसल बेच रहे हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 24 घंटे खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

-विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें