फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादी रानी सती के जीवन चरित्र की कथा का किया संगीतमय वर्णन, उमड़े श्रद्धालु

Sat, 18 Apr 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मंगल पाठ के समापन अवसर पर मौजूद श्रद्धालु।
विज्ञापन
चरखी दादरी। वैशाख अमावस्या के अवसर पर गीता भवन प्रांगण में महिला मंडल की ओर से दादी रानी सती के मंगल पाठ का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने काफी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजस्थान के तारानगर से आई सुप्रसिद्ध महिला मंडली रही। मंडली ने अपनी सुमधुर आवाज में दादी रानी सती के जीवन चरित्र की कथा का संगीतमय वर्णन किया। कथा के प्रवाह के दौरान प्रस्तुत किए गए भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु महिलाएं स्वयं को झूमने से नहीं रोक पाईं। कार्यक्रम को और अधिक मनमोहक बनाने के लिए राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां भी सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में महिला मंडल की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के आयोजन में प्रीति मित्तल, नेहा गोयल, नीतू बंसल, प्रिया सिंगल और नेहा जिंदल ने विशेष भूमिका निभाई। इनके अलावा मोना, सुजाता, अंजु, रेखा, रूबी, रेणु, पुष्पा, संतोष, मीना, सुमित्रा, ममता, पूजा, सुनीता, बिंदिया, सोनिया और कुसुम सहित अनेक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंगल पाठ के समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें