फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पति की हत्या मामले में गवाही देने पर महिला को मिली धमकी

Sun, 02 Mar 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डांडमा निवासी महिला ने धमकी देने वाले के खिलाफ बाढड़ा पुलिस थाने में दर्ज करया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। गांव डांडमा निवासी महिला ने पति की हत्या के मामले में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी भतीजे ने एक साल पहले पीड़िता के पति की हत्या कर दी थी। उसी मामले में गवाही देने पर धमकी दे रहा है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक मार्च को उनके फोन पर सगे भतीजे ने कहा कि उसके खिलाफ पिलानी पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के मामले में गवाही मत देना वरना अपना हिसाब-किताब देख लेना। जिस तरह उसने चाचा की हत्या की थी, उसी तरह उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। जान से मारने की धमकी के बाद महिला ने पुलिस को सारी घटना से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 22 जनवरी 2024 में पिलानी कस्बे में गोली मारकर पति की हत्या कर दी थी। इसमें वह नामजद है। महिला इसमें गवाह है।
थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की है। मृतक रतन सिंह की पत्नी ने शिकायत में कहा कि दादरी व झुंझुनू पुलिस को भी इस आशय का पत्र लिख चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें