फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चार एकड़ जमीन पर बनेगा नगर परिषद कार्यालय और भगवान वाल्मीकि ऑडिटोरियम

Fri, 30 May 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड के समीप शॉपिंग कॉम्पलेक्स में चल रहा नगर परिषद कार्यालय।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शॉपिंग कॉम्पलेक्स में चल रहे नगर परिषद कार्यालय को जल्द अपना भवन मिलेगा। इसके अलावा शहर को पहले ऑडिटोरियम की सौगात भी जल्द मिलेगी। दोनों भवनों का निर्माण वाल्मीकि नगर के पास चार एकड़ जमीन पर कराया जाएगा और नगर परिषद सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर नगर पार्षदों की ओर से मुहर लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि फिलहाल नगर परिषद कार्यालय बस स्टैंड के समीप बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अलग-अलग कमरों में संचालित है। जिला मुख्यालय का दर्जा मिलने के बाद अब नगर परिषद का कामकाज बढ़ा हुआ है। मौजूदा कार्यालय में जगह का अभाव है। वहीं, जिला बनने के साढ़े आठ साल बाद भी नगर परिषद अधिकारी खुद के कार्यालय का भवन तक नहीं बना पाए हैं। मौजूदा भवन में जगह की कमी के चलते सुविधाओं में विस्तार नहीं हो पा रहा है।

वहीं, शहर के बाहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नगर परिषद कार्यालय तक पहुंचने के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। शहर के व्यस्त बस स्टैंड रोड पर नगर परिषद कार्यालय होने से यहां पहुंचने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। इन तमाम परेशानियों को देखते हुए नगर परिषद अधिकारी पर नगर परिषद का कार्यालय भवन और भगवान वाल्मीकि ऑडिटोरियम बनाने के प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड को दी गई 12 एकड़ में से चार एकड़ जमीन वापस ली जाएगी।
विज्ञापन




नगर परिषद और भगवान वाल्मीकि ऑडिटोरियम का निर्माण कराने के लिए हाउसिंग बोर्ड को दी गई 12 एकड़ में से 4 एकड़ जमीन वापस ली जाएगी। नगर परिषद सदन में इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्द ही अधिकारी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की कवायद शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें