सीएम नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपतेे चेयरमैन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर व क्षेत्र के विकास की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान धर्मेंद्र चौधरी और प्रवीण स्वामी भी उनके साथ मौजूद रहे। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर शहर के मुख्य मार्गोंं को फोरलेन के रूप में बनवाने व स्ट्रीट लाइटें लगवाने सहित कई समस्याएं रखी। ज्ञापन में बताया कि किसी भी शहर के विकास में सड़क मार्गों की मुख्य भूमिका होती है। चरखी दादरी के विकास के लिए शहर के चारों ओर सड़़क मार्गोंं का फोरलेन होना जरूरी है। शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश करने से सड़कों पर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है और हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी के समीप समसपुर टी-पॉइंट तक, समसपुर टी-पॉइंट से रावलधी बाइपास तक, विवेक नगर चम्पापुरी से गांव रावलधी तक, वाल्मीकि चौक से रामनगर तक और राजा बिल्हन चौक से शिरोमणि सैन चौक तक फोरलेन सड़क व लाइटें लगवाने की मांग की।
चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को शहरी निकाय स्वामित्व पोर्टल खुलवाने और दुकानदारों को मालिकाना हक दिलवाने की मांग भी उठाई। दादरी शहर की नई अवैध कॉलोनियों में गलियों का निर्माण करवाने, सीवर लाइन व पीने के पानी की पाइप लाइन डलवाने की भी मांग रखी। उन्होंने शहर में लाल डोरा के तहत आने वाले मकानों की आईडी जारी करवाने और गैस की पाइप लाइन डलवाने की मांग भी की।