फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नगर परिषद व अग्निशमनकर्मी 6 से 8 अगस्त तक करेंगे हड़ताल

Fri, 17 Jul 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद कर्मचारी संघ हरियाणा ने वीरवार को शहर के रोज गार्डन में जिलास्तरीय रैली आयोजित की। यह रैली समझौता लागू करवाओ, संगठन मजबूत बनाओ विषय पर केंद्रित थी। संघ ने हरियाणा सरकार पर 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार ने 30 जून 2026 तक नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। हालांकि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी समझौते को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं किए जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
अग्निशमन विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों व फायरमैन को नियमित करने की मांग भी पूरी नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त, फरीदाबाद स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में 16 फरवरी को हुई आगजनी में शहीद हुए भवी चंद शर्मा और रणवीर की पत्नियों को स्थायी नौकरी देने का वादा भी अधूरा है। सरकार की इस वादाखिलाफी से हजारों पालिका और अग्निशमन कर्मचारी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

रैली को नरेश कुमार शास्त्री, मांगेराम तिगरा, उप महासचिव सुनील चंडालिया, हरियाणा अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह और संघ के सदस्य जय प्रकाश ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें