चरखी दादरी। सरकार ने पुलिस अधीक्षक के बाद दादरी जिला उपायुक्त का भी तबादला कर दिया है। अब मुनीश शर्मा को दादरी डीसी नियुक्त किया गया है। वह राहुल नरवाल की जगह जिले की कमान संभालेंगे। वहीं, राहुल नरवाल को कांफेड एमडी बनाया गया है। मुनीश शर्मा वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दादरी में बतौर डीसी उनकी पहली तैनाती है। इससे पहले वह गुरुग्राम में सीईओ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। संवाद