फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुकेंद्र ने लद्दाख की सोल्तारो चोटी पर फहराया तिरंगा

Sat, 26 Aug 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सोल्तारो चोटी पर तिरंगा फहराते पर्वतरोही मुकेंद्र जांघू।
विज्ञापन
बाढड़ा। कड़ी मेहनत, मजबूत इरादे और हौसला बुलंद हो तो तमाम मुश्किलों के बावजूद मंजिल सलाम करती है। बाढड़ा खंड के बिलावल गांव निवासी किसान के बेटे पर्वतारोही मुकेंद्र जांघू ने लद्दाख की सोल्तारो चोटी पर तिरंगा फहरा कर इसे चरितार्थ कर दिखाया है। अब उसका सपना माउंट एवरेस्ट को फतह करने का है।
विज्ञापन

पर्वतारोही मुकेंद्र जांघू फिलहाल फ्रांस में टेलीकॉम सेक्टर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने 25 अगस्त को अपने दल के साथ काराकोरम पर्वतमाला स्थित 7742 मीटर ऊंची चोटी सोल्तारो पर फतह हासिल की। मुकेंद्र ने 20 अगस्त से अपने दल के साथ यह अभियान शुरू किया था। इससे पूर्व भी मुकेंद्र एवरेस्ट चोटी पर पर्वतारोहण कर चुका है। वर्ष 2022 में एवरेस्ट के दूसरे उच्चतम प्वाइंट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की थी। मुकेंद्र ने बताया कि सोल्तारो चोटी पर पर्वतारोहण के दौरान एवरेस्ट का अनुभव काम आया। उन्होंने कहा कि भविष्य में एवरेस्ट के लिए भी फिर से प्रयास करेगा। मुकेंद्र की इस सफलता पर पूर्व पार्षद जगबीर, जोगेंद्र, नसीब, विरेंद्र ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें