बाढड़ा। सांसद धर्मबीर सिंह एक सितंबर को नहरों के अपग्रेड व नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। पांच नहरी परियोजनाओं पर 12 करोड़ से अधिक की धन राशि खर्च की जाएगी जिससे 60 गांवों में कृषि सिंचाई व पेयजल आपूर्ति के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। यह जानकारी दी सहकारी बैंक भिवानी के चेयरमैन सुधीर चांदवास ने दी। उन्होंने बताया कि डेढ़ करोड़ के बजट से बधवाना नहर व दो करोड़ की राशि से बास डिस्ट्रीब्यूटरी का नवीनीकरण होगा। धनासरी माइनर पर 70 लाख का बजट खर्च होगा। संवाद