फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांसद ने 7 गांवों को दी 18 करोड़ की सौगात

Sat, 06 Jul 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव हंसावास में सड़क का शिलान्यास करते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बाढड़ा। सांसद धर्मबीर सिंह ने शनिवार को बाढड़ा व दादरी विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों की 18 करोड़ से अधिक के बजट की 7 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य युद्धस्तर पर करवाए जा रहे हैं।
सांसद ने 4 करोड़ 27 लाख से बनने वाले हंसावास कलां से भांडवा मार्ग, दो करोड़ से बनने वाले बालरोड- बधवाना मार्ग, एक करोड़ से बनने वाले मौड़ी-कपूरी रोड और चांगरोड-दूधवा मार्ग का शिलान्यास किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में सबसे अधिक बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में बजट खर्च कर आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद के चेयरमैन मनदीप डालावास ने कहा कि सांसद निधि कोष व प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास बजट से प्रत्येक गांव में फिरनी, पांच करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइटें, श्मशान घाट, कब्रिस्तान व अमृत सरोवर योजना पर 50 करोड़ की योजनाओं पर काम शुरु होने वाला है। इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जयेंद्र छिल्लर, बबीता फौगाट, उमेद पातुवास, एसडीएम सुरेश दलाल, एसडीएम नवीन कुमार, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, जिला पार्षद सुनील हड़ौदी, पार्षद अशोक कादमा, राजेश बंटी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें